UP Lekhpal Vacancy 2025-26: यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

UP Lekhpal Vacancy 2025-26: यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

UP Lekhpal Bharti Notification 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके लिए PET क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब 29 दिसंबर, 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यूपीएसएसएसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पीईटी वैध स्कोर प्राप्त करने वालों के लिए ये सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्व लेखपाल के कुल 7994 रिक्त पदों को भरा जाएगा।



इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद ही वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

UP Lekhpal Vacancy Notification 2026
यूपीएसएसएसी लेखपाल नोटिफिकेशन 2026 के तहत कुल 7994 राजस्व लेखपाल पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 2026 से लिए आवेदन करने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:

Let your skills discover
your next job
Tap to choose your key strength
UP Lekhpal Bharti Notification 2026: महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 के लिए यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मांगे जा रहे हैं। भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों को जानने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद

राजस्व लेखपाल

विज्ञापन संख्या

02 Exam/2025

परीक्षा का नाम

लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025

पदों की संख्या

7994

आवेदन की तरीका

ऑनलाइन

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि

16 दिसंबर, 2025

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UP Lekhpal Vacancy 2026: श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण
यूपी लेखपाल भर्ती 2026 श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

वर्ग

श्रेणीवार रिक्त पद

जनरल (UR)

4165

अनुसूचित जाति (SC)

1446

अनुसूचित जनजाति(ST)

150

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

1441

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

792

कुल पदों की संख्या

7994

UP Lekhpal 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती, विज्ञापन संख्या 02 Exam/2025 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली (Application Online System) लागू किया गया है। इसका अर्थ है आवेदन केवल ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 29 दिसंबर, 2025 लिंक एक्टिव होने के बाद यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा:

यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती 2025

आवेदन लिंक (29 दिसंबर, 2025)

UP Lekhpal Application Fees: आवेदन शुल्क
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों का आवेदन निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2026 है, जिसके बाद आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। श्रेणीवार निर्धारित शुल्क का विवरण नीचे टेबल में देखें:

वर्ग

आवेदन शुल्क

जनरल

25 रुपये

अन्य पिछड़ा वर्ग

25 रुपये

अनुसूचित जाति

25 रुपये

अनुसूचित जनजाति

25 रुपये

नोट : स्वतंत्रता सेनानी, भूतपूर्व सैनिकों, महिला, दिव्यांगजन एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी इन सभी उम्मीदवारों से मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देय होगा।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता क्या होनी चाहिए?
उत्तर प्रदेशन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से राजस्व लेखपाल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं पास) परीक्षा या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त करने वाले योग्य हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि लेखपाल भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने पीईटी परीक्षा 2025 क्वालीफाई की थी और जिनके पास वैध स्कोर है। क्योंकि उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट पीईटी 2025 के स्कोर के आधार पर की जाएगी।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातिसहित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। ऊपरी आयु सीमा में छूट के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

वर्ग

आयु में छूट

एससी/एसटी

5 साल

अन्य पिछड़ा वर्ग

3 वर्ष

शारीरिक रूप से विकलांग

5 साल

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसकी समय अवधि 2 घंटे की होगी। इसी के साथ इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी और मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए यूपीएसएसएसी नॉर्मलाइज फार्मूला लागू किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लेखपाल की सैलरी क्या है?
उत्तर प्रदेश लेखपाल राज्य सरकार का प्रशासनिक पद है और यूपीएसएसएससी लेखपाल का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार 21700 रुपये से 69100 रुपये के वेतनमान के साथ 2000 रुपये के ग्रेड पे के साथ निर्धारित है। राजस्व लेखपाल के वर्तमान वेतन में गृह किराया भत्ता (एचआरए), महंगाई भत्ता (डीए), यात्रा भत्ता (टीए), चिकित्सा सुविधाएं, यात्रा रियायत, पेंशन, समूह बीमा आदि जैसे भत्ते और सुविधाएं शामिल हैं।

Leave a Comment